[ad_1]

खूंटी, 17 फ़रवरी (हि.स.)। खूंटी प्रखंड के सिलादोन पंचायत भवन में शनिवार को ग्रामीण युवाओं का कौशल प्रशिक्षण के तहत आत्मा खूंटी के सहयोग से प्रदान और खूंटी महिला कृषि बागबानी स्वावलंबी सहकारी समिति द्वारा आम बागवानी लगाना और उसका प्रबंधन पर छह दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हो गया। कार्यक्रम में 36 किसानों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण में आम बगान लगाने की तकनीक एवं उसके प्रबंधन की जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण को खूंटी महिला कृषि बागबानी स्वावलंबी सहकारी समिति की मुख्य कार्यकारी अधिकारी गरिमा नियति केरकेट्टा , अंजलि तिर्की, बिमल सोरेंग ने किसानों को बागवानी की जानकारी दी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन आत्मा के निदेशक अनुरंजन कुमार और उप निदेशक अमरेश कुमार ने प्रशिक्षुओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया। उन्होंने आम बागवानी की खेती के फायदे के बारे में बताते हुए कहा कि आज एक ही जमीन में एक साथ कई तरह की खेती करने का समय है।
आम बगान लगाकर किसान उसमें खेती कर सकते हैं। इससे आम बगान के प्रबंधन में भी मदद मिलती है और किसान जो दूसरी फसल लेते हैं उससे किसानो की आमदनी भी बढती है।
उन्होंने कहा कि आज खूंटी जिले में कई तरह के प्रयोग हो रहे हैं, जो किसानो की आमदनी बढ़ाने में सहायक हो रहे है। जिला प्रशाशन द्वारा मनरेगा योजना के तहत मिश्रित फलों की बागबानी करायी जा रही है, जिससे किसान अब अलग-अलग तरह के फल ले सकते है। अभी किसान ग्रांटेड टमाटर, बैगन मिर्चा आदि की खेती कर के लाभ ले रहे हैं। प्रदान के विजय वीरू ने प्रशिक्षुयों को उत्साहित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण लेकर रुकना नहीं है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जो सीखा है, उसका उपयोग करना है और दूसरे किसानों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करना है।
हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल