[ad_1]

सिरसा,31 जनवरी (हि.स.)। बरनाला रोड पर एक युवक ने मेडिकल स्टोर से 5 लाख रुपए चुरा लिए। मेडिकल स्टोर संचालक युवक के पीछे भागा, लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया। मंगलवार को चोरी की यह वारदात मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। बुधवार को पुलिस इस वारदात के सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान में जुटी रही।
जानकारी के अनुसार बरनाला रोड पर मंगत मेडिकल स्टोर पर मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे एक युवक मेडिकल स्टोर पर आया और डायपर्स मांगने लगा। युवक ने उससे पानी मांगा,जैसे ही वह पानी लेने गया पीछे से युवक ने दराज में से 5 लाख रुपए से भरा बैग चुरा लिया और भागने लगा। मेडिकल स्टोर संचालक कहना है कि मुड़कर उसने युवक का पीछा किया,लेकिन युवक पहले से ही स्टार्ट खड़े बाइक पर सवार होकर फरार होने में कामयाब हो गया।
इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी, सूचना मिलने पर डीएसपी जगत सिंह मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, सूत्रों का कहना है कि बुधवार को पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। जल्दी इस मामले में खुलासा किया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/संजीव