Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

सिरसा, 3 फरवरी (हि.स.)। सिरसा में हिसार रोड स्थित गेस्ट हाउस में सेना के एक जवान ने युवती के साथ रेप किया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने रविवार को पीड़ित युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित युवती रानियां पुलिस थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस को दिए बयान में 25 वर्षीय युवती ने बताया कि वर्ष 2021 में उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर पंजाब के गांव खैरां कलां जिला मानसा निवासी कुलविंदर सिंह से हुई थी। कुलविंदर सिंह सेना में फौजी है। पीड़िता का कहना है कि 8 जुलाई 2021 को कुलविंदर सिंह ने उसे सिरसा बस स्टैंड के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में मिलने के लिए बुलाया। पुलिस के अनुसार, जब युवती गेस्ट हाउस पहुंची तो आरोपी कुलविंदर ने जबरन उसके साथ रेप किया। बाद में कुलविंदर ने युवती से भरोसा दिलाया कि वह उसके साथ शादी करेगा। पीड़िता का कहना है कि कुलविंदर ने उससे शादी करने का वादा किया तो उसने घरवालों को इस बारे में कुछ नहीं बताया। पीड़िता का कहना है कि इसके बाद शादी करने का झांसा देकर कुलविंदर ढाई साल तक उसके साथ संबंध बनाता रहा।
झांसा देकर रेप करता रहा आरोपी
पीडिता का कहना है कि कुछ दिनों पहले उसने कुलविंदर से शादी करने को कहा तो कुलविंदर ने साफ इंकार कर दिया। इसके बाद उसे एहसास हुआ कि कुलविंदर शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप करता रहा। जिसके बाद पीड़िता रानियां पुलिस थाना पहुंची और अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि आरोपी कुलविंदर के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया गया है। पीडिता के मजिस्ट्रेट समक्ष कलम बयान दर्ज कराए जाएंगे और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/संजीव