[ad_1]

सिरसा, 5 फरवरी (हि.स.)। भाजपा जिलाध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग ने सोमवार को सिरसा लोकसभा चुनाव प्रभारी कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर लोकसभा चुनाव व जनसमस्याओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मंत्री गुप्ता लोकसभा चुनाव के निमित्त सिरसा के प्रभारी हैं और उनसे भविष्य की कार्ययोजना के बारे में चर्चा हुई।
उनका दूरदर्शिता पूर्ण मार्गदर्शन सदैव नई ऊर्जा के साथ जनसेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने लोकसभा चुनाव प्रबंधन की बारीकियों को ध्यान में रखते हुए अनेक सलाह दी हैं। सिहाग ने कहा कि मंत्री को जिला की विभिन्न जनसमस्याओं के बारे में भी अवगत करवाया, जिस पर उन्होंने त्वरित ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। वहीं बतौर जिलाध्यक्ष लोकसभा प्रभारी को भरोसा दिलाया है कि पूर्व से ज्यादा मतांतर से सिरसा सीट जीतकर नरेंद्र मोदी की झोली में डालेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/सुमन