Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

लखनऊ, 08 मार्च (हि.स.)। सुबोध मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में एलडीए ने यूथ क्रिकेट क्लब को 188 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इस मैच में एलडीए के शिवम पांडेय ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 82 बाल पर 101 रन बनाये।
निर्धारित 40 ओवर के मैच में एलडीए ने मात्र दो विकेट गंवाकर 325 रन बनाये। सलामी बल्लेबाज शिवम पांडेय ने 14 चौकाें और दो छक्काें की मदद से 82 बाल पर 101 रन बनाये। वहीं आदित्य पांडेय मात्र एक रन बनाकर आउट हो गये, जबकि मो. अल्ताफ ने101 बाल पर 105 रन बनाये। वहीं अक्षदीप ने छह चौका और आठ छक्का की मदद से 53 बाल पर 99 रन का योगदान दिया। यूथ क्रिकेट की पूरी टीम मात्र 137 रन बनाकर पवेलियन लौट गयी और एलडीए ने 188 रन से मैच को जीत लिया। सलामी बल्लेबाज सार्थक दीक्षित ने 45 रन का योगदान दिया।
हिन्दुस्थान समाचार/उपेन्द्र/सियाराम