Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जम्मू, 11 मार्च (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर मे शिवसेना(यूबीटी ) का बढ़ता जनाधार और लोकप्रियता सत्ताधारी दल के साथ कश्मीर में सक्रिय शरारती तत्वों को भी हजम नहीं कर पा रही हैं, पार्टी नेताओं को लगातार धमकाया जाने लगा है। यह कहना है शिवसेना(यूबीटी) जम्मू-कश्मीर ईकाई प्रमुख मनीश साहनी का। पार्टी प्रदेश मध्यवर्ती कार्यालय जम्मू में आयोजित सोमवार को एक पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश प्रमुख मनीश साहनी ने कहा कि 9 मार्च को उनके दौरे के दौरान श्रीनगर के रंगपुरा, इलाहीबाग में आयोजित एक कार्यक्रम में उमड़ी स्थानीय लोगों की भारी भीड़ सत्ताधारी दलों के साथ शरारती तत्वों को हजम नहीं हो पा रही है।
गत दिवस देर रात पार्टी के सैंटर कश्मीर इंचार्ज मुहम्मद रमजान डार के निवास स्थान व कार्यक्रम स्थल पर देर रात कुछ संदिग्ध व्यक्तियों ने छत के रास्ते बिजली काटी तथा जबरन घर में घुसने का प्रयास किया। रमजान डार तथा परिजनों द्वारा शोर मचाने के साथ पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले संदिग्ध फरार हो गए।
साहनी ने बताया कि उन्होंने इलाके के पुलिस अधिकारियों से फोन पर बात कर किसी भी अनहोनी से पहले पार्टी नेताओं को पर्याप्त सुरक्षा देने की मांग की है। साहनी ने कहा कि 9 मार्च को इलाहीबाग में आयोजित कार्यक्रम के बाद सत्ताधारी दल में परेशानी इस कदर बढ़ गई थी कि उन्हें पुलिस बल का प्रयोग कर श्रीनगर के प्रैस इंक्लेव पर पत्रकारों से बातचीत नहीं करने दी गई तथा जबरन जम्मू की तरफ रवाना कर दिया गया। साहनी ने कहा कि अगर चुनाव आयोग और केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर में निष्पक्ष चुनाव करवाने के प्रति सचेत है-तो विपक्षी दलों के साथ इस तरह के बर्तावों पर पूर्ण विराम लगाना होगा।
हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/बलवान