Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

सतना, 29 फरवरी (हि.स.)। महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट का 11वां दीक्षांत समारोह आज (गुरुवार को) दोपहर दो बजे से विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होने जा रहा है। समारोह की अध्यक्षता ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भरत मिश्रा करेंगे। यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी राजेश सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि आनंदम धाम पीठ श्रीधाम वृंदावन के पीठाधीश्वर सद्गुरु रितेश्वर होंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर (छत्तीसगढ़) के कुलपति प्रो. बलदेव भाई शर्मा उपस्थित रहेंगे। दीक्षांत भाषण इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी देंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश/नेहा