[ad_1]

हल्द्वानी, 04 फ़रवरी (हि.स.)। काठगोदाम और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच चलने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 6 फरवरी को संचालित नहीं होगी। काठगोदाम-कानपुर सेन्ट्रल एक्सप्रेस भी पूर्व में ही 26 फरवरी तक निरस्त की जा चुकी है। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेन्द्र सिंह ने बताया कि कोहरे के चलते ट्रेनों को निरस्त किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/रामानुज