Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

खूंटी, 10 जनवरी (हि.स.)। मुरहू स्थित श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर में बुधवार को विश्व हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिंदी भाषा का महत्व और संस्कृति में योगदान विषय पर शिक्षकों तथा छात्रों ने अपने विचार प्रकट किए।
निदेशक सकलदीप भगत ने कहा कि हिंदी देश को जोड़ने वाली भाषा है। 10 जनवरी को विश्व भर में हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी एक ऐसी भाषा है जो दुनिया भर के भारतीयों को आपस में जोड़ने का काम करती है। हिंदी को बढ़ावा देने के लिए पहला विश्वष हिंदी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित हुआ था। इसके बाद पहला विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी 2006 को पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आदेश पर मनाया गया था। हिंदी से ही हिंदुस्तान है। विश्व की सबसे बड़ी भाषा हिंदी है। विद्यार्थियों को आधुनिकता एवं अंग्रेजीयत से अलग होकर हिन्दी की रोचकता और महत्ता को जानने पहचानने की जरूरत है। हर साल देशभर के लोगों को अपनी राष्ट्रभाषा के प्रति जागरूक करने के लिए हिंदी दिवस मनाया जाता है।
हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल
[ad_2]