[ad_1]

सहरसा,23 मार्च (हि स.)। सदर अस्पताल के सात विभागों का नेशनल क्वॉलिटी एशोरेंस स्टैण्डर्स कार्यक्रम अन्तर्गत राष्ट्रीय स्तर पर मूल्यांकन में गुणवत्ता प्रमाणीकरण संबंधी पत्र स्वारथ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्राप्त हुआ है। 01 से 02 जून, 2023 को सात विभागों का राज्य स्तर से मूल्यांकन किया गया था। उक्त मूल्यांकन रिर्पोट के आधार पर 15 से 16 दिसम्बर, 2023 को राष्ट्रीय स्तर पर मूल्यांकन किया गया।उक्त मूल्यांकन के क्रम में सदर अस्पताल के वर्णित सातों विभागों का मूल्यांकन किया गया और राष्ट्रीय स्तर पर गुणवत्ता की स्थिति को मापा गया। सभी सात विभागों का मूल्यांकन के क्रम में प्रत्येक विभाग की गुणवत्ता को मापने के लिए उपयुक्त मानक तकनिकों का प्रयोग किया गया था।
सदर अस्पताल के सातों विभागों का मूल्यांकन उपरांत वर्णित सभी विभाग गुणवत्ता प्रमाणन के मानकों का पूरा करते हुए पाये गये। राष्ट्रीय स्तर के मूल्यांकन के दौरान विभिन्न विभागों में सूचार क्षेत्रों की भी पहचान की गयी जो विभागों के संचालन में गुणवत्ता में सुधार के लिए आवश्यक है। उक्त रिर्पोट से यह स्पष्ट परिलक्षित होता है कि सदर अस्पताल वो सातों विभागों ने मानकों को पूरा करने में सफलता प्राप्त की है।साथ ही राष्ट्रीय मूल्यांकन टीम द्वारा मूल्यांकन के क्रम में विभिन्न विभागों के गुणवत्ता में और अपेक्षित सुधार लाने हेतु जो सुधार क्षेत्र की आवश्यकता है उसे भी पूरा करने में मदद की गयी है।
ज्ञात हो कि भारत में स्वास्थ्य सेवाओं के गुणवता को मापने और सुनिश्चित के लिए यह एक मानक है। इस मानक के प्रयोग से स्वास्थ्य संस्थानों के लिए निर्दिष्ट गुणवत्ता मापांकों और प्रक्रियाओं का निर्धारण करता है, जिसे पूरा करने के लिए स्वास्थ्य संस्थानों द्वारा प्रयास किया जाता है। यह मानक स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर को बढ़ाने का माध्यम है और लोगों को उच्च गुणवत्ता और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक-से-अधिक प्राप्त करने को सुनिश्चित करता है।
सदर अस्पताल का एनक्यूएएस प्रमाणीकरण जिलाधिकारी के नेतृत्व में संचालित की गई। उन्होंने अपने नेतृत्व में स्थानीय स्तर पर उच्चतम गुणवत्ता की दिशा में कठिन प्रयास किया और सुनिश्चित किया कि स्वास्थ्य सेवाएं ससमय प्राप्त हो और उचित मानको के अनुसार प्रदान की जाय। उनके नेतृत्व में इसी दृढ़ निश्चय से सिविल सर्जन, उपाधीक्षक, अस्पताल प्रबंधक, जिला स्वास्थ्य समिति के पदाधिकारियों, सभी चिकित्सक एवं कर्मियों ने जिला अस्पताल के गुणवत्ता में सुधार करने के लिए एनक्यूएएस के मानकों के अनुरूप जो लोगो को बेहतर स्वास्थ्य सेवाऐं दिला पाये के लिए प्रयास किया गया जिसके फलस्वरूप सदर अस्पताल, सहरसा एशोरेंस के विभिन्न मानकों को पूर्ण करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
सदर अस्पताल प्रमाणीकरण में पिरामल स्वास्थ्य ने भी प्रमाणीकरण प्रक्रिया को समृद्ध और सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पिरामल स्वास्थ्य ने उच्च गुणवत्ता और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अपने अमूल्य अनुभव, विशेषज्ञता और संसाधनों का प्रयोग किया। जिलाधिकारी महोदय ने उक्त प्रमाणीकरण के पश्चात सदर अस्पताल, सहरसा के उपाधीक्षक, अस्पताल प्रबंधक, सभी चिकित्सक एवं कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएँ लगातार प्रदान करने हेतु कहा गया।बताते चले की राज्य में पूर्व से कुल चार सदर अस्पताल यथा सदर अस्पताल, बेगुसराय, बांका, सीतामढ़ी एवं खगड़िया एनक्यूएएस प्रमाणित अस्पताल थे। सदर अस्पताल, सहरसा भी अब एनक्यूएएस प्रमाणीकरण होने के पश्चात् अब की संख्या पूरे राज्य में पांच हो गयी है।
हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा