Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

देहरादून, 10 मार्च (हि.स.)। धामी सरकार कुमाऊं क्षेत्र के प्रसिद्ध कैंची धाम का सौंदर्यीकरण करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंची धाम तीर्थ में प्रकाश व्यवस्था और सौंदर्यीकरण के लिए 28 करोड़ धनराशि स्वीकृत की है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कैंची धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या साल दर साल बढ़ रही है, इसे देखते हुए यहां पर तमाम व्यवस्थाएं की जा रही हैं। हमारी सरकार केदारखंड और मानसखंड के अंतर्गत आने वाले समस्त मंदिरों के साथ ही प्रदेश के समस्त तीर्थ स्थलों के विकास के लिए संकल्पित है।
हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/रामानुज