[ad_1]

– उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा प्रदेशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस पर दीं शुभकामनाएं
भोपाल, 25 जनवरी (हि.स.)। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने प्रदेशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा है कि सशक्त गणतंत्र को साकार करने में नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रदेश इस तेजी से आगे बढ़ रहा है।
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने गुरुवार को अपने शुभकामना संदेश में कहा कि गणतंत्र के मूल्यों को अपनाने के लिये हर नागरिक को स्वप्रेरणा से अपने कार्यों का पालन करने के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिये अग्रसर है। उन्होंने कहा कि भारत को सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाने में युवा शक्ति पर केन्द्रित बजट एवं मोदी की गारंटी के तहत विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश