Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

गांव रिठाल नरवाल में हुई वारदात, दो भाईयों में आपस में हुआ था झगड़ा, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू
रोहतक, 6 मार्च (हि.स.)। सदर थाना के अंतर्गत गांव रिठाल नरवाल में दो भाईयों के हुए झगड़े में देवर देवरानी द्वारा जेठानी पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया, जबकि झगडे के दौरान अचानक नीचे गिरने से महिला के पति की मौत हो गई। महिला को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में पता किया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गांव गोयल्या काल जिला झज्जर निवासी प्रकाश ने बताया कि उसकी बहन कविता की शादी करीब 15 साल पहले बलजीत निवासी रिठाल नरवाल के साथ हुई थी। कविता के दो बच्चे है। दो मार्च की रात 11 बजे मेरी पत्नी कविता के पास गांव रिठाल से सूचना मिली कि बलजीत की मौत हो गई है। तीन मार्च को वह परिवार सहित गांव रिठाल पहुंचे और अंतिम संस्कार की कारवाई में शामिल हुए। प्रकाश ने बताया कि जब उसके जीजा के अंतिम संस्कार के दौरान उसकी बहन कविता को बुलाने के लिए कहा तो बताया कि कविता को हल्की चोट लगी है और दाह संस्कार के बाद बात करवाने के लिए कहा तो उन्होंने बताया कि कविता को कांच की बोतल लग गई थी और वह अस्पताल में भर्ती है।
प्रकाश अपनी बहन से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचा, जहां उसे बताया गया कि कविता होश में नहीं है, जिसके बाद वह घर चला गया। अगले दिन जब वह अस्पताल पहुंचा तो कविता ने उसे बताया कि उसके देवर व पति बलजीत की आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। बीच बचाव करने जब वह पहुंची तो उसके देवर व देवरानी ने उसके सिर पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया, जबकि झगडे के दौरान जमीन पर गिरने से उसके पति बलजीत घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने बलजीत को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में प्रकाश की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संबंधित स्थानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल/संजीव