[ad_1]

रीवा, 14 फरवरी (हि.स.)। कमिश्नर गोपालचन्द्र डाड ने आदिम जाति कल्याण विभाग के रीवा एवं मऊगंज जिला संयोजक देवेन्द्र सिंह परिहार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिये हैं। कलेक्टर मऊगंज अजय श्रीवास्तव द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर बुधवार को यह कार्यवाही की गयी है।
परिहार को छात्रावासों में सामग्रियों की आपूर्ति में लापरवाही, वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना, बिना सूचना बैठक से अनुपस्थित रहने पर निलंबन की कार्यवाही की गयी है। यह कार्यवाही मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के तहत की गयी है। निलंबन अवधि में परिहार का मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर रीवा निर्धारित किया गया है। उनको नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जायेगा। कमिश्नर ने डिप्टी कलेक्टर आरके सिन्हा को आगामी आदेश तक जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग रीवा एवं मऊगंज के प्रभार के आदेश दिये हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश