Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

रायगढ़/रायपुर, 2 फ़रवरी (हि.स.)। अपने रायगढ़ प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम के बाहर स्थापित की गई है उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी, शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की माता आशा त्रिपाठी व पिता सुभाष त्रिपाठी, सेना की ओर से ब्रिगेडियर विवेक शर्मा, ब्रिगेडियर आशीष दास उपस्थित थे। भूतपूर्व सैनिक संगठन के सदस्यों द्वारा सलामी दी गई।
उल्लेखनीय हैं कि शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी ने 13 नवंबर 2021 को म्यांमार सीमा से लगे विहाँग में अलगाववादी समूह द्वारा घात लगाकर किए हमले में अपने जवानों को बचाते हुए अंतिम गोली तक मुकाबला किया और सर्वोच्च बलिदान देते हुए अपनी पत्नी अनुजा, बेटे अबीर के साथ वीरगति को प्राप्त हुए।
हिन्दुस्थान समाचार/ चंद्रनारायण शुक्ल