[ad_1]

नैनीताल, 07 मार्च (हि.स.)। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ-कूटा ने भी युगमंच नैनीताल के निदेशक जहूर आलम को राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के द्वारा ’संगीत नाटक अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार’ से पुरस्कृत किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। आलम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं और उन्हें उत्तराखंड का गौरव कहा है।
इसके अलावा कूटा ने लालकुआं से अमृतसर के लिये रेलगाड़ी का संचालन शुरू कराने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री तथा सांसद एवं मंत्री अजय भट्ट का आभार व्यक्त किया है। कहा है कि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा लोगों को सुविधा मिलेगी।
खुशी व्यक्त करने वालों में कूटा के अध्यक्ष प्रो.ललित तिवारी, डॉ.विजय कुमार, प्रो. नीलू लोधियाल डॉ.दीपक कुमार, डॉ.संतोष कुमार, डॉ.दीपाक्षी जोशी, डॉ.दीपिका गोस्वामी, प्रो. अनिल बिष्ट, डॉ.उमंग सैनी, डॉ.पैनी जोशी, डॉ.सीमा चौहान, डॉ.दीपिका पंत, डॉ.नागेंद्र शर्मा, डॉ.युगल जोशी व डॉ.रितेश साह इत्यादि शामिल हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी/रामानुज