[ad_1]

– 28 मार्च से 05 अप्रैल तक भोपाल में होगी भर्ती रैली
रायपुर, 6 मार्च (हि.स.)। भारतीय वायु सेना द्वारा वायु सैनिक समूह वाई (गैर तकनीकी) मेडिकल असिस्टेंट ट्रेड में प्रवेश के लिए भर्ती रैली आयोजित की गई है। यह भर्ती रैली 28 मार्च से 05 अप्रैल 2024 तक लाल परेड ग्राउंड भोपाल में होगी। आवेदक विज्ञापन की विस्तृत जानकारी वेबसाईट www.airmenselection.cdac.in पर लॉगिन कर प्राप्त कर सकते हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/ गायत्री प्रसाद