[ad_1]

जगदलपुर, 01 मार्च(हि.स.)। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 03 मार्च 2024 को कनिष्ठ अभियंता (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स भर्ती परीक्षा समय प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक एवं सहायक अभियंता इलेक्ट्रिकल अपरान्ह 2 बजे से शाम 4.15 बजे तक जिले के 06 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी।
जिसके तहत परीक्षा केन्द्र क्रमांक 1701 शासकीय काकतीय पीजी कॉलेज धरमपुरा नम्बर-02 जगदलपुर, परीक्षा केन्द्र क्रमांक 1702 शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय धरमपुरा नम्बर-03 जगदलपुर, परीक्षा केन्द्र क्रमांक 1703 शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या हायर सेकंडरी स्कूल क्रमांक-1 जगदलपुर, परीक्षा केन्द्र क्रमांक 1704 धरमु माहरा शासकीय महिला पॉलिटेक्निक धरमपुरा-2 जगदलपुर, परीक्षा केन्द्र क्रमांक 1705 शासकीय बहुउद्देशीय हायर सेकेण्डरी स्कूल जगदलपुर,परीक्षा केन्द्र क्रमांक 1706 निर्मल हायर सेकेण्डरी स्कूल जगदलपुर में उक्त परीक्षा होगी। परीक्षा के सफल संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर मायानन्द चन्द्रा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार, राकेश पांडे