Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

चंडीगढ़, 18 मार्च (हि.स.)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कर्मचारी चयन आयोग के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी है। प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी मंडल आयुक्तों से 23 मार्च तक सिफारिशें मांगी हैं। इसके लिए बकायदा गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है।
दरअसल, हरियाणा सरकार में नेतृत्व परिवर्तन के बाद 12 मार्च को नायब सिंह सैनी राज्य के नए मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने 15 मार्च को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। खदरी छह साल तक आयोग के सदस्य और तीन साल चेयरमैन रहे। अब सरकार ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग में चेयरमैन और छह सदस्य बनाए जाएंगे। आयोग के मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 23 मार्च तक है।
हरियाणा सरकार ने नए चेयरमैन और सदस्यों का चयन करने के लिए मंडल आयुक्तों को पत्र लिखकर 23 मार्च तक सिफारिशें भेजने को कहा है। सरकार ने अंबाला, हिसार, रोहतक, करनाल, फरीदाबाद और गुरुग्राम मंडल आयुक्तों को पत्र भेजकर कहा है कि सरकार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में चेयरमैन और छह सदस्यों की रिक्तियां भरना चाहती है। इसके लिए उम्मीदवार कम से कम ग्रेजुएट होना चाहिए, जिन्होंने राज्य सरकार या भारत सरकार में 10 साल से ज्यादा अधिक सर्विस की हो। इसलिए आप अपने-अपने मंडल से पांच नामों की सिफारिश भेजें।
सिफारिशों के साथ उम्मीदवारों का बायोडाटा, उम्र, योग्यता, प्रसिद्धि का फील्ड सोशल एक्टिविटीज या अन्य कोई एक्टिविटी की जानकारी भेजी जाए। ये सिफारिशें 23 मार्च तक संबंधित प्रोफार्मा में भेजी जाएं। नाम की सिफारिश करते समय यह भी बताया जाए कि क्या उसके खिलाफ कोई आपराधिक केस तो नहीं है, अगर है तो उसकी जानकारी दी जाए।
हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/सुनील