Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

धर्मशाला, 09 मार्च (हि.स.)। धर्मशाला में अपना 100वां टेस्ट खेल रहे भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट अपने नाम कर लिए हैं। अश्विन ने इंगलैंड के विकेटकीपर बेन फाॅक्स को बोल्ड कर पांचवां विकेट लिया। बेन फाॅक्स ने आठ रन बनाए।
धर्मशाला में 100वां टेस्ट अश्विन के लिए काफी बेहतर रहा है। अश्विन ने पहली पारी में भी चार विकेट लिए थे। ऐसे में अब तक दोनों परियों में अश्विन ने 10 विकेट ले लिए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र
/सुनील