Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

रतलाम, 16 फ़रवरी (हि.स.)। श्रम संगठन की संयुक्त समिति द्वारा केन्द्र सरकार की किसान मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक गुलाब चक्कर ओल्ड कलेक्टोरेट में धरना प्रदर्शन नारेबाजी की गई।
इस अवसर पर अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के मनोहर बारोठ, पोस्टल एम्प्लॉइज यूनियन के आई एल पुरोहित, सीटू के एम एल नागावत पेंसेनर्स संघ के कीर्ति शर्मा, गीतादेवी राठौर, आशा ऊषा संघ की मीनाक्षी शर्मा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संघ की कृष्णा सोनगरा , जनवादी लेखक मंच के रणजीत सिंह सहित विभिन्न ट्रेड यूनियन साथी उपस्थित थे ।
सभा को संबोधित करते हुए अश्विनी शर्मा ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार द्धारा दमनकारी नीतियों के खिलाफ पूरे देश में आज संयुक्त रूप से धरना प्रदर्शन अयोजित किया गया, सरकार की श्रम विरोधी नीतियों से श्रमिक जगत रोष व्याप्त है, किसानों के खिलाफ दमनकारी नीतियों से ऐसा लग रहा है जैसे हम देश में अपनो के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं।
इस अवसर पर यूनियन महा मंत्री मनोहर बारोठ ने कहा कि वर्तमान में देश में लगातार एन पी एस के विरोध केंद्रीय व राज्य सरकारों के खिलाफ आवाज बुलंद की जा रही है, केद्र सरकार द्वारा हर क्षेत्र में अस्थाई कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है, नए रोजगार का अभाव है, मंहगाई चरम पर है इसी वजह से आज समस्त श्रम संगठन संयुक्त रूप से विरोध कर रहे हैं। सभा को बैंक पेंशनर्स संघ के नरेंद्र जोशी , एम आर संघ के स्नेहिल मोघे ने भी सम्बोधित किया।
हिन्दुस्थान समाचार/ शरद जोशी