[ad_1]

जयपुर, 29 जनवरी (हि.स.)। आमेर थाना इलाके में पडौसी व्यक्ति द्वारा चाकू लगाकर जान से मारने की धमकी देकर एक महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीडिता की ओर से थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
जांच अधिकारी एसआई बन्ने सिंह ने बताया कि आमेर निवासी 29 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया है कि वह शनिवार रात को पति नौकरी पर लेट हो गए थे। पति का इंतजार करते हुए वह कमरे में सो गई। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे गेट खुलवाने के लिए खटखटाने की आवाज आई। पति के आने की सोचकर गेट खोल दिया। गेट खोलते ही धक्का देकर आरोपित पड़ोसी घर के अंदर घुस आया और उसके गले पर चाकू लगाकर मारने की धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध कर शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपित पड़ोसी उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। देर रात पति के घर लौटने पर उसने आपबीती बताई और रविवार को आरोपित पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश/संदीप