Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

खूंटी, 19 मार्च (हि.स.)। रांची के सांसद और लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी संजय सेठ ने मंगलवार को खूंटी के अनिगड़ा आकर भाजपा के वयोवृद्ध नेता पद्मभूषण कड़िया मुंडा से आशीर्वाद लिया।
मौके पर लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और आठ बार खूंटी से सांसद रहे कड़िया मुंडा ने कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा तक जो मुकाम प्राप्त हुआ है, वह बलिदानों का इतिहास रहा है। उसी परंपरा को पाथेय मानकर हम झारखण्ड की 14 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाकर मोदी कें इस बार 400 से पार के लक्ष्य को प्राप्त करना है। कड़िया मुंडा ने कहा कि संजयसेठ भारी मतों से जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे लोकसभा चुनाव में कमल खिलाने में कोई कसर न छोड़ें।
हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल