[ad_1]

राजगढ़,5 जनवरी (हि.स.)। नरसिंहगढ़ थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर हाइवे स्थित बोड़ा जोड़ के समीप से घेराबंदी कर पचोर निवासी युवक को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से प्लास्टिक के थैला में रखा 880 ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर बीती रात हाइवे स्थित बोड़ा जोड़ के समीप से दबिश देकर प्रेमसिंह (30) पुत्र स्व.ग्यारसीराम चौरसिया निवासी मंगियाखेड़ी थाना पचोर को दबोचा और उसके कब्जे से प्लास्टिक के थैले में रखा 880 ग्राम गांजा जब्त किया, जो बेचने के हिसाब से रखकर बैठा था, जिसकी कीमत 15 हजार रुपए है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक
[ad_2]
Source link