Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

राजगढ़,5 फरवरी (हि.स.)। पचोर थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मेला ग्राउंड स्थित शराब ठेका के सामने से दबिश देकर भोपाल निवासी युवक को दबोचा और उसके कब्जे से देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस जब्त किया। पुलिस ने सोमवार को आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर बीती रात मेला ग्राउंड स्थित शराब ठेका के सामने से दबिश देकर अवध (22) पुत्र सूरजसिंह पारदी निवासी आगरिया ईंटखेड़ी जिला भोपाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस जब्त किया, जिसकी कीमत दो हजार 700 रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक