Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

राजगढ़,12 मार्च (हि.स.)। शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिलपटीपत्थर में रहने वाले 80 वर्षीय व्यक्ति ने बेटे पर थप्पड़ों से पीटकर घर से भगाने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपित बेटे के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ग्राम सिलपटीपत्थर निवासी दुर्गाप्रसाद (80) पुत्र पन्नालाल राठौर ने बताया कि बेटे रमेशचंद्र ने गालियां देते हुए थप्पड़ों से मारपीट की और घर से निकाल दिया। वापस न लौटने की बात कहकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपित बेटे के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 24 अभिभावक एवं वरिष्ठ नागरिक देखभाल एवं कल्याण अधिनियम 2007 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक