Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

राजगढ़, 3 मार्च(हि.स.)। जिले के पचोर थाना क्षेत्र के ग्राम भीलखेड़ी में रहने वाली 23 वर्षीय महिला ने पति, सास और ससुर पर दहेज की मांग को लेकर पिछले छह सालों से मानसिक व शारीरिक रुप से प्रताड़ित कर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रविवार को आरोपितों के खिलाफ दहेज एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम भीलखेड़ी हालमुकाम बिसोनिया सुठालिया निवासी 23 वर्षीय पूजा धनगर ने बताया कि पति रामबाबू पुत्र अमृतलाल धनगर, सास धापूबाई और ससुर अमृतलाल धनगर निवासी भीलखेड़ी दहेज की मांग को लेकर पिछले छह सालों से मानसिक व शारीरिक रुप से प्रताड़ित कर परेशान कर रहे है, जिसके चलते मायके बिसोनिया में रहने को मजबूर हूं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 498ए, 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक/मुकेश