[ad_1]

राजगढ़,18 जनवरी (हि.स.)। खिलचीपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली 26 वर्षीय महिला ने मनोहरथाना राजस्थान निवासी पति और सास पर दहेज की मांग को लेकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गुरुवार को आरोपितों के खिलाफ दहेज एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार खिलचीपुर निवासी 26 वर्षीय मानसी साहू ने बताया कि पति मयंक पुत्र ओमप्रकाश साहू और सास सरोजबाई दहेज की मांग को लेकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर परेशान कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 498ए, 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक