Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

राजगढ़, 12 जनवरी (हि.स.)। जिले के मलावर थाना क्षेत्र के ग्राम पाड़लीगोसाई में रहने वाली 28 वर्षीय महिला ने चाचैड़ा निवासी पति, सास, ससुर और देवर पर दहेज की मांग को लेकर मानसिक व शारीरिक रुप से प्रताड़ित व रुपए नही देने पर नुकसान करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपितों के खिलाफ दहेज एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार ग्राम पाड़लीगोसाई निवासी 28 वर्षीय बुल्टीबाई गोस्वामी ने बताया कि पति धीरज पुत्र बादामसिंह पुरी, सास काबेरीबाई, देवर निर्मल और ससुर बादामसिंह पुत्र नन्नू पुरी निवासी हरीपुरा थाना चाचैड़ा जिला गुना दहेज की मांग को लेकर मानसिक व शारीरिक रुप से प्रताड़ित कर रहे है साथ ही दहेज नही लाने की बात पर नुकसान करने की धमकी दे रहे है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 498ए, 384, 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक/मुकेश
[ad_2]