Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

राजगढ़, 11 जनवरी (हि.स.)। जिले के माचलपुर थाना क्षेत्र स्थित राधा पेट्रोलपंप के सामने खड़े ट्रक से बुधवार की रात अज्ञात बदमाश टेंक का ताला तोड़कर 220 लीटर डीजल चोरी कर ले गया। पुलिस ने गुरुवार को अज्ञात के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर पड़ताल शुरु की।
पुलिस के अनुसार ग्राम आमलावे निवासी ट्रक चालक कंवरलाल (60)पुत्र चांदखां ने बताया कि बुधवार की रात राधा पेट्रोलपंप के सामने खड़े ट्रक क्रमांक एमपी 09 जीएच 6606 से अज्ञात बदमाश टेंक का ताला तोड़कर 220 लीटर डीजल चोरी कर ले गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना कर अज्ञात के खिलाफ धारा 379 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक/मुकेश
[ad_2]