[ad_1]

राजगढ़,15 जनवरी (हि.स.)। बोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम घियाखेड़ी में रहने वाली 45 वर्षीय दलित महिला ने गांव के युवक पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देते हुए गलत काम करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोमवार को मौके से फरार आरोपित के खिलाफ एससीएसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम घियाखेड़ी निवासी 45 वर्षीय दलित महिला ने बताया कि बीती शाम खेत से बर्सिंम काट कर ला रही थी, तभी रास्ते से गांव का हरीओम पुत्र काशीराम गुर्जर जबरन चंदर गुर्जर के खेत में ले गया। वहां मारपीट करते हुए गलत काम किया, चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 376, 323, 506, एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है ।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक
[ad_2]