[ad_1]

राजगढ़,22 मार्च(हि.स.)। पचोर थाना क्षेत्र के ग्राम सुल्तानिया में रहने वाली विवाहिता ने पति, सास और देवर पर दहेज की मांग को लेकर पिछले एक साल से मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार ग्राम सुल्तानिया हाल चाठाजागीर थाना बोड़ा में रहने वाली पूजा अहिरवार ने बताया कि पति संजू पुत्र कैलाश अहिरवार, सास पांचूबाई और देवर राहुल निवासी सुल्तानिया थाना पचोर दहेज की मांग को लेकर पिछले एक साल से मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। जिसके चलते मायके में रहने को मजबूर हूं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 498ए के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक