[ad_1]

रायपुर, 25 मार्च (हि.स.)। राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्रंतर्गत भाठागांव में होली के दिन बड़ी वारदात हो गयी है। पूरी राजधानी में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात थी। पुलिस की कड़ी चौकसी के बावजूद राजधानी में युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गयी है। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मृतक का नाम मोहित सोनकर है। चाकू से गोदकर युवक की हत्या की गयी है। निर्ममता का आलम यह है कि मृतक के पूरे शरीर पर 12 से ज्यादा बार चाकू से वार किया गया है। मोहित सोनकर का बाड़ी भाठागांव इलाके में लाश मिली है। युवक भाठागांव बीएसयूपी कॉलोनी का रहने वाले था।
हालांकि यह पूरी घटना क्यों अंजाम दिया गया है, इसकी जानकारी अभी तकनहीं हो पायी है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। घटना के बाद पुरानी बस्ती थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। वारदात को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।
हिन्दुस्थान समाचार/ चंद्रनारायण शुक्ल