Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

रायपुर, 24 मार्च (हि.स.)। रायपुर लोकसभा उम्मीदवार विकास उपाध्याय लगातार चुनाव प्रचार-प्रसार करने के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम, रैली व त्योहारों में भी पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं। रविवार को विकास उपाध्याय ने मसीही समाज सेन्ट पॉल कैथेड्रल द्वारा ‘‘पाल्म संडे’’ के दिन प्रेयर (प्रार्थना) के पश्चात निकाली गई भव्य रैली का सेन्ट पॉल चर्च के मुख्य द्वार पर खड़े होकर समस्तजनों का स्वागत अभिनंदन किया। चर्च के फादर एवं सिस्टर व प्रार्थना करने वाले समस्तजनों ने विकास उपाध्याय द्वारा किये जा रहे स्वागत को सराहा एवं उनसे हाथ मिलाकर वे सभी काफी उत्साहित भी हुए।
हिन्दुस्थान समाचार/ चंद्रनारायण शुक्ल