Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

रायगढ़, 18 फरवरी (हि.स.)। थाना लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम पाकरगांव में शनिवार शाम को अधेड़ महिला की उसके ही पति ने डंडे से मारपीट कर हत्या दिया। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया व आरोपित पति बलराम सिदार (45 साल) को गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
शनिवार रात्रि थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक राजेश जांगड़े को ग्राम पाकरगांव जूनापारा में एक महिला दुरपति सिदार (42 साल) की उसके ही पति द्वारा डंडा से मारपीट कर हत्या किए जाने की सूचना मिली। थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत करा कर तत्काल अपने स्टाॅफ के साथ ग्राम पाकरगांव जूनापारा पहुंचे। जहां सरोज सिदार के घर अंदर दुरपति सिदार (उम्र 42 साल) मृत पड़ी थी। बेटा सूरज सिदार ने बताया कि शनिवार शाम करीब 05.00 बजे उसका पिता बलराम सिदार, इसकी मां दुरपति सिदार को खाना नहीं बनाने की बात को लेकर झगड़ा विवाद का डंडा से मारपीट कर रहा था। सूरज सिदार जाकर बीच बचाओ का प्रयास किया तो इसका पिता बलराम सिदार उसे ही मारने पर उतारू हो गया। तब सरोज सिदार घर से भाग गया, थोड़ी देर बाद घर आकर देखा तो उसकी मां कमरे में लहूलुहान पड़ी हुई थी, जिसके सिर, कनपट्टी पर चोट के निशान थे। इसका पिता बलराम सिदार घर से फरार था।
फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक राजेश जांगडे अपने स्टाॅफ के साथ तत्काल आरोपित की पतासाजी में जुट गये और शीघ्र ही आरोपित बलराम सिदार पिता स्व. ननकी राम सिदार (उम्र 45 साल) को हिरासत में लिये, जिससे पूछताछ में झगड़ा विवाद होना और विवाद में पत्नी को डंडे से सिर, कनपटी में मारकर उसकी हत्या कर देना कबूल किया। आज सुबह लैलूंगा पुलिस द्वारा मृतिका के पुत्र सूरज सिदार की रिपोर्ट पर आरोपित बलराम सिदार पर हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
हिन्दुस्थान समाचार /रघुवीर प्रधान