Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]






अररिया,29 जनवरी(हि.स.)। अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा के क्रम में अररिया पहुंचने पर उन पर कड़ा प्रहार किया और राहुल गांधी पर तुष्टिकरण की सियासत करने का आरोप लगाया।
अररिया के भाजपा सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि राहुल गांधी अपनी यात्रा केवल अल्पसंख्यक बाहुल्य इलाके में करते हैं।इसके पीछे मुख्य मकसद मुस्लिम तुष्टिकरण की सियासत है।उन्होंने कहा कि एक तरफ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम और भगवा का उनके द्वारा विरोध किया जाता है तो दूसरी ओर अल्पसंख्यकों को रिझाने के लिए नित्य नए पासा फेंकते रहते हैं।
उन्होंने कहा कि जिस राज्य में कांग्रेस की सरकार है। वहां के हालात कैसे हैं,यह किसी से छिपा नहीं है।हिंदू और हिंदुत्व का विरोध ही इनका मुख्य सियासत रह गया है।उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा भारत को जोड़ने के लिए नहीं बल्कि भारत को तोड़ने के लिए है।वह अल्पसंख्यक को खुश करने के लिए नित्य नए चोला बदलते रहते हैं।
सांसद ने कहा कि दूसरे चरण में शुरू हुई मणिपुर से यात्रा उनकी उन्माद फैलाने के उद्देश्य से की गई है और जहां जहां भी उनकी यात्रा हुई है,वह अल्पसंख्यक क्षेत्र से होकर गुजरी है।जो उनके चाल,चरित्र और चेहरा को उजागर करता है।
हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/चंदा