Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

मास्को, 01 मार्च (हि.स.)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अमेरिका के प्रति स्वर नरम और बदले-बदले नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ रूस हथियार-नियंत्रण वार्ता फिर से शुरू करने के लिए तैयार है। पुतिन ने यह घोषणा अपने वार्षिक राष्ट्र के नाम संदेश में की। पुतिन के राष्ट्र के नाम संदेश का देश में सीधा प्रसारण किया गया।
अमेरिकी समाचार पत्र द न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। पुतिन ने कहा कि पश्चिम आज परमाणु संघर्ष का जोखिम उठा रहा है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि अगर पश्चिमी देशों ने यूक्रेन युद्ध में अधिक सीधा हस्तक्षेप किया तो उसे परमाणु प्रतिक्रिया की संभावना का सामना करना पड़ेगा।
रूसी नेता ने इस सप्ताह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो की टिप्पणियों की ओर इशारा किया, जिसमें यूक्रेन में नाटो सेना भेजने की संभावना जताई गई थी। पुतिन ने कहा कि नाटो देश जो इस तरह के कदम पर विचार कर रहे हैं, उन्हें यह समझना चाहिए कि इस संघर्ष से सभ्यता के विनाश का खतरा पैदा हो सकता है।
उल्लेखनीय है कि दो साल पहले यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद से पुतिन ने बार-बार पश्चिम के खिलाफ परोक्ष परमाणु युद्ध की धमकी दी हैं। लेकिन अब उनके रुख में कुछ बदलाव हुआ है। वह अमेरिका के साथ हथियार-नियंत्रण वार्ता फिर से शुरू करने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। उधर, अमेरिका, यूक्रेन को हथियार प्रदान करने पर फिर विचार कर रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार/मुकुंद