Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]




सहरसा/मधेपुरा,10 फरवरी (हि.स.)।मधेपुरा नगर परिषद की विभिन्न समस्याओं को लेकर शनिवार को शहर में आक्रोश मार्च निकाला गया। आक्रोश मार्च का नेतृत्व राजद नेता सह पूर्व पार्षद विनीता भारती ने किया। शहर के वार्ड तीन से निकले पैदल आक्रोश मार्च में करीब 700 लोग शामिल हुए। आक्रोश मार्च का समापन कलेक्ट्रेट गेट पर हुआ। इसके बाद कलाभवन परिसर में एक धरना दिया गया।
धरना को संबोधित करते हुए मधेपुरा विकास समिति के संयोजक विनीता भारती ने कहा कि अंतिम सांस तक मधेपुरा के हित के लिए लड़ती रहूंगी। मधेपुरा के विकास की अनदेखी नहीं सहूंगी। उन्होंने कहा कि मधेपुरा का विकास पूरी तरह से अवरुद्ध है। आम लोग विभिन्न समस्याओं से त्रस्त है। वहीं मुख्य पार्षद योजनाओं को लूटने में मस्त है। उन्होंने कहा कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संघर्ष तेज करेंगे।
कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी ने कहा कि मधेपुरा नगर परिषद शहर के विकास को लेकर हम तत्पर हैं। युद्ध स्तर पर शहर में काम हो रहा है। नाला की सफाई और नाला का कनेक्शन किया जा रहा है। बस स्टैंड का टेंडर वर्षों से पड़ा हुआ था, वह भी प्रक्रियाधीन है। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वाले स्वतंत्र हैं। वह आरोप लगाते रहे और हम अपना काम करते रहेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा