[ad_1]

– मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों को 2500 करोड़ रुपये की राशि करेंगे अंतरित
भोपाल, 5 मार्च (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बुधवार, 06 मार्च को मध्य प्रदेश के भिण्ड जिले की स्व-सहायता समूह की बहनों से संवाद करेंगे। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो योजनाओं की 2571 करोड़ रुपये की राशि किसानों के खाते में सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे। मुख्यमंत्री 68 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण भी करेंगे। यह जानकारी मंगलवार को जनसम्पर्क अधिकारी क्रांतिदीप अलूने ने दी।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 मार्च, 2024 को प्रात: 10:30 बजे भिण्ड से प्रदेश के किसान भाइयों को करोड़ों रुपये की सौगात देंगे। डॉ. यादव मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना में 80 लाख से अधिक किसानों के खाते में 1816 करोड़ रुपये और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ-2023 में 25 लाख से अधिक किसानों के खाते में बीमा राशि के 755 करोड़ रुपये अंतरित करेंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से माध्यम से जुड़ेंगे और भिण्ड जिले की स्व-सहायता समूह की बहनों से संवाद करेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश