[ad_1]

नई दिल्ली, 06 फरवरी (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मध्य प्रदेश के हरदा जिले में मंगलवार को एक पटाखा फैक्टरी में हुई दुर्घटना पर दुख जताया है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “मध्य प्रदेश के हरदा में आग लगने से अनेक लोगों की मृत्यु होने का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”
उपराष्ट्रपति धनखड़ ने एक्स पर लिखा, “मध्य प्रदेश के हरदा में एक पटाखा फैक्टरी में आग लगने की घटना के कारण लोगों की मृत्यु से अत्यंत दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”
हिन्दुस्थान समाचार/ सुशील/दधिबल