[ad_1]
नई दिल्ली, 19 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को तेलंगाना की राज्यपाल और पुडुचेरी की उपराज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।
राष्ट्रपति ने झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को नियमित व्यवस्था होने तक अपने मौजूदा कर्तव्यों के अतिरिक्त तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल के दायित्वों का निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया है।
राष्ट्रपति भवन ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सी.पी. राधाकृष्णन की नियुक्ति उनके कार्यालय का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होगी।
हिन्दुस्थान समाचार/सुशील/अनूप