Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

बेतिया, 21 जनवरी (हि.स.)। नगरपालिका उप निर्वाचन-2023 के अवसर पर राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज नगर परिषद में 22 जनवरी को मतदान की तिथि निर्धारित हैं।
उक्त नगर परिषद अंतर्गत संबंधित नगरपालिका उप निर्वाचन क्षेत्र में मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक का हैं। इस अवसर पर स्वच्छ स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से मतदान संपन्न कराने एवं विधि-व्यवस्था के लिए संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में जोनल, सेक्टर एवं गस्तीदल का गठन किया गया हैं। संबंधित दण्डाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारी को सबंद्ध किया गया हैं।
गस्तीदल में एक दण्डाधिकारी एक पुलिस पदाधिकारी एवं एक सेक्सन शस्त्र बल की प्रतिनियुक्त संबंधित नगरपालिका उप निर्वाचन क्षेत्र के अनुरूप किया गया हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/अमानुल हक /गोविन्द