Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

धर्मशाला, 02 मार्च (हि.स.)। प्रदेश के बर्फीले क्षेत्रों के स्कूलों में वोकेशनल विषय के छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षा अब मैदानी क्षेत्रों के स्कूलों के साथ ही आयोजित की जाएंगी। इसके तहत अब एक अप्रैल से 12 अप्रैल तक इन परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। पहले यह परीक्षा 29 फरवरी तक आयोजित की जानी थी लेकिन बर्फबारी के कारण ऐसा नही हो पाया।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ विशाल शर्मा ने बताया कि अब यह परीक्षा मैदानी स्कूलों के छात्रों के साथ एक अप्रैल से 12 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी।
हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील