[ad_1]

श्रीनगर, 08 मार्च (हि.स.)। कश्मीर घाटी में आसमान साफ रहने के चलते अधिकांश स्थानों पर रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई जिसके चलते गुलमर्ग में शुक्रवार को तापमान शून्य से नीचे 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जोकि घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा।
मौसम विज्ञानियों ने 10 मार्च तक जम्मू-कश्मीर में मुख्य रूप से शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि इसके बाद 12-14 मार्च तक अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी की उम्मीद है।
इसी बीच श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में शून्य से नीचे 3.4 डिग्री सेल्सियस, कोकरनाग में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा शहर में 1.1 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
इसके अलावा जम्मू में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस, बटोत में 3.6 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार/सुमन/बलवान