[ad_1]

सोनीपत, 6 जनवरी (हि.स.)। सोनीपत पुलिस ने भिगान टोल पर नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी से 86 लाख रुपये की नगदी बरामद की है।
शनिवार को पूर्वी सोनीपत के पुलिस उपायुक्त गौरव राजपुरोहित ने बताया कि पकड़ी गई गाड़ी में जांच के दौरान पूछने पर चालक साहिल हरिगढ भोरख जिला कुरुक्षेत्र के रुप में अपनी पहचान बताई है। शक होने पर कार की चैकिंग की गयी तो गाडी से 86 लाख रुपये नगद बरामद हुए। चालक नगदी व व गाड़ी की मलकियत बारे कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। बरामद नगदी व कार को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हिन्दुस्थान समाचार/ नरेंद्र /
[ad_2]
Source link