Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

झज्जर, 29 फरवरी (हि.स.)। इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेशाध्यक्ष नफ़े राठी की हत्या के मामले में बहादुरगढ़ के स्थानीय कांग्रेस नेता बिजेंद्र राठी को पुलिस पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है। एसपी अर्पित जैन ने गुरुवार को बताया कि राठी की हत्या के मामले में की गई शिकायत में 10 नामजद आरोपियों में बिजेंद्र राठी का नाम भी शामिल है।
फ़ोन पर स्व. नफ़े सिंह राठी के परिवार को धमकी देने वाले की पहचान भी हो जाने का दावा पुलिस की ओर से किया गया है। झज्जर के एसपी अर्पित जैन ने गुरुवार को कहा कि फोन कर धमकी देने वाले को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस व्यक्ति को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें लगातार काम कर रही हैं। कांग्रेस नेता बिजेंद्र राठी को नोटिस देने की भी उन्होंने पुष्टि की और कहा कि अब नामजद लोगों से पूछताछ की जाएगी। बिजेंद्र राठी के अलावा साजिश के आरोपियों में बहादुरगढ़ से भाजपा के पूर्व विधायक नरेश कौशिक, नगर परिषद अध्यक्ष सरोज राठी के पति रमेश राठी, सरोज के चचिया ससुर और पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कर्मबीर राठी, कर्मबीर राठी के पुत्र कमल राठी, पूर्व मंत्री स्व. मांगेराम नंबरदार के पुत्र सतीश राठी, मांगेराम के बड़े पुत्र स्व. जगदीश के पुत्र गौरव राठी व राहुल राठी, कांग्रेस नेता बिजेंद्र राठी के पुत्र संदीप राठी और नगर परिषद बहादुरगढ़ के उपाध्यक्ष राजपाल शर्मा शामिल हैं।
एसपी ने दावा किया कि पुलिस मामले को सुलझाने के काफी नजदीक पहुंच चुकी है। वायरल सोशल मीडिया पोस्ट की भी वेरिफिकेशन की जा रही है। इसके लिए पुलिस ने सोशल मीडिया हैंडल से विवरण मांगा है। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को पुलिस सुरक्षा भी दी गई है। एक डीएसपी, एक एसएचओ और एक इंस्पेक्टर नफे सिंह राठी परिवार की सुरक्षा व्यवस्था को सुपरवाइज कर रहे हैं। एसपी अर्पित जैन ने कहा कि वह स्वयं भी नफ़े सिंह के परिवार के साथ संपर्क में हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/शील/संजीव