[ad_1]

-राजस्थान से होते हुए दाहोद जिले के झालोद में प्रवेश करेगी यात्रा
-झालोद से लीमखेड़ा रूट का पुलिस-प्रशासन ने मुआयना किया
दाहोद, 6 मार्च (हि.स.)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ा न्याय यात्रा 7 मार्च को राजस्थान से होते हुए दाहोद जिले के झालोद से गुजरात में प्रवेश करेगी। राहुल गांधी की यात्रा को लेकर प्रदेश कांग्रेस अपनी तैयारियों को अंतिम रूप कर रहा है। वहीं, पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया है। बुधवार को दाहोद में पुलिस अधिकारियों ने यात्रा रूट का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए है।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पांच दिन गुजरात में रहेगी। यह यात्रा कार्यक्रम आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में अधिक केन्द्रित किया गया है। माना जाता है कि आदिवासी समाज कांग्रेस का परंपरागत वोट बैंक है। इसमें भाजपा सेंधमारी कर चुकी है। राहुल गांधी की यात्रा पांच दिन में दाहोद, पंचमहाल, नर्मदा, भरुच, सूरत, तापी, नवसारी और डांग जिले से होकर गुजरेगी।
प्रदेश के कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी की यात्रा का फाइनल शिड्यूल अभी नहीं आया है। पार्टी के कार्यकर्ता इस यात्रा की तैयारी में जुटे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी की यात्रा के सभी रूटों का निरीक्षण किया है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी के सार्वजनिक सभाएं, रोड शो और रैली आदि के लिए स्थान निश्चित कर लिए गए हैं। दाहोद प्रशासन व पुलिस ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के रूट निरीक्षण कर व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया। गुजरात में यात्रा उत्तर, दक्षिण और मध्य गुजरात के जिलों से होकर गुजरेगी और महाराष्ट्र की ओर रवाना होगा।
हिन्दुस्थान समाचार/बिनोद/सुनील