Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

हरिद्वार, 24 मार्च (हि.स.)। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक किशोरी के अपहर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के कब्जे किशोरी को सकुशल बरामद कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री काल्पनिक नाम रानी (17 वर्ष) के अपहरण की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी बेटी सुबह स्कूल के लिए घर से निकली थी,लेकिन वापस नहीं लौटी। उसे शिवा कुमार पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी ग्राम फतवा कोतवाली लक्सर बहलाफुसला कर अपने साथ ले गया है।
पुलिस टीम ने स्कूल के आसपास के सभी रास्तों की सीसीटीवी फुटेज चेक की। स्कूल में भी पता किया, लेकिन किशोरी उस दिन स्कूल ही नहीं गई थी। पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देख रही थी। इसी बीच पुलिस को किशोरी की सही लोकेशन पता चली जहां से पुलिस किशोरी को सकुशल बरामद कर अपने साथ ले आईं।
किशोरी से हुई पूछताछ में उसने बताया कि उसे जुबेर पुत्र कल्लू निवासी काशीराम कॉलोनी थाना कोतवाली शहर जिला बिजनौर हाल निवासी मोहल्ला पावधोई, ज्वालापुर अपहरण कर ले गया था। पुलिस ने आज उसे नहर पटरी रेगुलेटर पुल पास के पास से गिरफ्तार कर लिया। किशोरी के अपहरण में नामजद आरोपित शिवा कुमार के खिलाफ अपहर्ता का पीछा करने व उससे छेड़छाड़ करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर आरोपित को नोटिस भेजा गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/रामानुज