[ad_1]


अररिया 08 मार्च(हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को बड़ी सौगात का ऐलान किया। एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की छूट का निर्णय लिया गया है। इस फैसले को मातृशक्ति का सम्मान और पर्यावरण को संरक्षित करने वाली लोक-कल्याणकारी सौगात बताते हुए अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने जिलेवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है।
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में दिए गए छूट के निर्णय का स्वागत करता हूँ और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देतांहूँ। महिला दिवस”के अवसर पर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में सौ रुपये की छूट का निर्णय करोड़ों परिवारों को आर्थिक राहत देने के साथ ही मातृशक्ति को धुंए से मुक्त स्वस्थ जीवन सुनिश्चित करेगा। इससे न सिर्फ नारी शक्ति का जीवन आसान होगा बल्कि, करोड़ों परिवारों का वित्तीय बोझ कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक होगा।
हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/चंदा