Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

-गुलाल-पिचकारी पाकर बच्चों के खिले चेहरे
देहरादून, 24 मार्च (हि.स.)। सेवा भारती की ओर से संचालित गोविंदगढ़ के आजाद कालोनी स्थित गुरु गोविंद सिंह बाल संस्कार केंद्र में रविवार को अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लच्छु गुप्ता ने बच्चों संग रंग-गुलाल लगाकर होली खेली। साथ ही बच्चों को गुलाल, पिचकारी और मिष्ठान भी बांटे।
होली के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी और एनजीओ प्रकोष्ठ की प्रदेश सह संयोजक मधु जैन, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन गुप्ता ने कहा कि एकता और भाईचारे का प्रतीक होली पर्व सोमवार को उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया जाएगा। लोग पुराने गिले-शिकवे भूलकर आपस में एक दूसरे को रंग लगाकर बधाई देंगे।
मानवाधिकार और सामाजिक न्याय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन ने भी बच्चों को रंग-गुलाल और पिचकारी भेंट करते हुए उन्हें होली की बधाई दी। वहीं आवश्यक समान पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान राजकुमार तिवारी, विकास शर्मा, बबलू बंसल, सेवा भारती के उपाध्यक्ष हरिशंकर अग्रवाल, भाजपा महिला मोर्चा की मंत्री रेखा निगम, पीएल सेठ, एनके गुप्ता, शिक्षिका प्रीति कृष्णा देवी आदि थे।
हिन्दुस्थान समाचार/कमलेश्वर शरण/सत्यवान/रामानुज